जो जी रहा है — वही सम्राट है।
समाधि कोई अवस्था नहीं,
वह जीवन का सहज बहाव है।
जहाँ जीवन बह रहा है,
वहीं धर्म है।
जहाँ केंद्र में आत्मा है,
वहीं ईश्वर है।
और जहाँ मिलना, पाना, प्राप्त करना सिखाया जा रहा है—
वहीं सबसे बड़ा झूठ है।
जिसे जीवन मिल गया,
उसका कोई गुरु नहीं होता।
क्योंकि वह पूरा अस्तित्व जी रहा है—
बिना धर्म,
बिना ईश्वर,
बिना शास्त्र,
बिना गुरु।
यहाँ तक कि रिश्ते और नाते भी
उस पर बोझ नहीं बनते।
मानव आज के लिए नहीं जी रहा,
वह कल के पीछे भाग रहा है।
पर कल कभी आया नहीं,
और आएगा भी नहीं।
कल कोई स्थान नहीं,
कल कोई समय नहीं—
कल सिर्फ पृथ्वी का घूमना है।
पूरे ब्रह्मांड में खोज लो—
आज के अलावा कुछ नहीं मिलेगा।
जितना मानव बुद्धिमान बना,
उतना केंद्र से दूर गया।
केंद्र में जीवन है।
परिधि पर ज़रूरतें हैं।
जैसे अंतरिक्ष में—
जहाँ बिना साधन एक मिनट नहीं जिया जा सकता,
वैसे ही मानव जीवन में
अब ज़रूरतें अनिवार्य हो गई हैं।
पर ध्यान दो—
ज़रूरतें जिंदा रखती हैं,
जीवन नहीं देतीं।
आज मनुष्य
पूरी व्यवस्था के साथ जिंदा है—
पर जी नहीं रहा।
आईसीयू में
ऑक्सीजन है,
दवा है,
मशीन है—
पर जीवन नहीं है।
जितनी दवा बढ़ती है,
उतनी बेचैनी बढ़ती है।
क्योंकि भरोसा जीवन पर नहीं,
साधनों पर है।
और एक डर लगातार भीतर बैठा है—
“अगर आईसीयू से बाहर निकला
तो मर जाऊँगा।”
इसलिए आईसीयू ही केंद्र बन गया है।
पर आईसीयू में जीवन असंभव है।
वह व्यवस्था बीमार को बचाने की है,
जीवन को जीने की नहीं।
धर्म, गुरु, धन, पद—
सब आईसीयू के उपकरण हैं।
वे कहते हैं—
“अभी सह लो,
कल जीवन मिलेगा।”
पर जो आज जीवन नहीं देता,
वह कल क्या देगा?
अगर धर्म जीवन देता,
तो सूरज पश्चिम से उगता।
मनुष्य दुखी इसलिए नहीं है
कि उसके पास साधन नहीं—
बल्कि इसलिए कि
जीने की हिम्मत नहीं है।
हर तरफ़ बिक रहा है—
सफलता का रास्ता
साधना का उपाय
मंत्र, मोटिवेशन, कृपा, आशीर्वाद
सब जिंदा रहने के सौदे हैं।
जीवन का नहीं।
पूरा अस्तित्व—
पेड़, नदी, पशु, आकाश—
बिना गुरु, बिना धर्म,
आनंद में जी रहा है।
दुखी केवल मनुष्य है।
क्योंकि वह तुलना करता है—
और तुलना से अहंकार पैदा होता है,
जीवन नहीं।
जो व्यक्ति
आईसीयू से बाहर खड़ा है—
गुमनाम, मौन,
बिना भीड़, बिना पहचान—
उसे नास्तिक कहा जाता है,
दुश्मन कहा जाता है।
लेकिन वही आज का वास्तविक सम्राट है।
भीतर झाँकने की हिम्मत नहीं,
क्योंकि भीतर अंधेरा है।
बाहर रोशनी है—
इसलिए मानव और दूर भाग रहा है।
आज कोई नहीं कहता—
“मैं तुम्हें अभी जीवन देता हूँ।”
सब कहते हैं—
“मरने के बाद मिलेगा।”
पर जीवन कोई मरणोत्तर वस्तु नहीं।
जो अभी, यहीं,
बिना सहारे जीने की हिम्मत रखता है—
वही मुक्त है।
बाक़ी सब
आईसीयू में भर्ती हैं।
************************
वेदांत 2.0 Life— स्वधर्म का संदेश
श्रीमद्भगवद्गीता — अध्याय 3, श्लोक 35
स्वधर्मे निधनं श्रेयः परधर्मो भयावहः॥”
सरल अर्थ:
अपना धर्म (स्वभाव, अपना मार्ग) भले ही अपूर्ण हो — फिर भी बेहतर है।
दूसरे का धर्म (दूसरों का रास्ता) चाहे अच्छा दिखे, फिर भी अपनाना सही नहीं।
अपने धर्म में मर जाना भी श्रेष्ठ है।
दूसरे के धर्म को अपनाना भय पैदा करता है।
गहराई से समझें:
बल्कि अपने स्वभाव, अपनी प्रकृति, अपनी सच्चाई के अनुसार जीवन जीना।
कृष्ण कह रहे हैं:
दूसरों की नकल मत बनो।
अपना रास्ता पहचानो — वही मुक्ति का मार्ग है।
अज्ञात अज्ञानी कोई व्यक्ति, गुरु या धर्म नहीं है।
यह किसी धारणा या परंपरा से बंधा हुआ मार्ग नहीं है।
तुम स्वयं ही अपने पथ के यात्री हो।
तुम स्वयं पढ़ने वाले हो और स्वयं ही दृष्टा हो।
वेदांत कोई बाहरी पहचान नहीं —
यह तुम्हारी आत्मा का अनुभव है।
इसका कोई मालिक नहीं।
तुम ही इसके साक्षी और स्वामी हो।
यह स्वयंपढ़ने का दर्पण है,
जहाँ तुम्हारी आत्मा तुम्हारे साथ रहती है —
कभी खोने नहीं देती।
हार और स्वीकार ही शक्ति का जन्म है।
स्वयं ही अपना धर्म, गुरु और मार्ग बनो।
जो भीतर है, उसे खुलने दो।
देखो — जीवन की गहराई में आनंद है, चिंता से मुक्त।
सत्य बाहर नहीं लिखा जाता,
जो भीतर अनुभव होता है वही सत्य है।
स्वयं को जानो, स्वयं को विकसित करो —
यही नया संदेश है।
Say with pride — We are Vedant 2.0 Life.